EMotorad ad Ms Dhoni: आप सभी को बता दे कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें हमारे देश की मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी एनिमल मूवी के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के साथ नजर आए हैं. इस वीडियो की वायरल होने के बाद लोग ऐसा अनुमान लगा रहे हैं कि महेंद्र सिंह धोनी बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर सकते हैं. आईए जानते हैं क्या है माजरा..

EMotorad के ऐड में फीचर हुए महेंद्र सिंह धोनी
आपकी आपकी जानकारी के लिए बता दे की EMotorad भारत की सबसे तेजी से grow हो रही इलेक्ट्रिक साइकिल निर्माता कंपनी है और महेंद्र सिंह धोनी इस कंपनी के ब्रांड एंबेसडर होने के साथ-साथ इस कंपनी के मालिक भी है क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी की इस कंपनी में काफी ज्यादा इक्विटी है.

EMotorad ने अपने Youtube चैनल पर आज एक वीडियो साझा किया है जिसमें महेंद्र सिंह धोनी की EMotorad इलेक्ट्रिक साइकिल के लिए फीचर हुए हैं. इस एडवरटाइजमेंट में हमें महेंद्र सिंह धोनी के साथ एनिमल पिक्चर के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा भी नजर आए हैं. लोगों को यह वीडियो बहुत ज्यादा पसंद आ रहा है और महेंद्र सिंह धोनी के लुक्स को देखने के बाद फैंस उनसे बॉलीवुड में डेब्यू करने की डिमांड कर रहे हैं.